खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नेताओं के ही नाम शामिल है। दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह सूची जारी कर दी गई। अब सूची में शामिल नेता खैरागढ़ में भाजपा के लिए वोट बटोरने की कोशिश करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की तरफ से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है , इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो हाल ही में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस तरह भाजपा के कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है । सबसे आखिर में पिछले विधानसभा चुनावों में कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी का नाम शामिल किया गया है।

प्रदेश के इन नेताओं को जिम्मेदारी

स्टार प्रचारकों की सूची में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, रामविचार नेताम सहित बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत के भी नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *