बीजापुर: माड़ डिविजनल कमेटी अन्तर्गत इन्द्रावती एरिया कमेटी के मिलिट्री प्लाटून नम्बर 16 के डिप्टी कमाण्डर मीठू कश्यप उर्फ फगनू उम्र 30 वर्ष ने आज 25 मार्च को बीजापुर एसएसपी कमलोचन कश्यप, एएसपी डाॅ. पंकज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। छग शासन की माओवादी की समर्पण नीति के तहत् मिठू कश्यप उर्फ़ फगनू के धारित पद पर 8 लाख का ईनाम घोषित है।
माआवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार, परिवार से दूर रहने आदि से त्रस्त होकर, भारत के सविधान में विश्वास रखते हुये, छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर मीठू कश्यप उर्फ फगनू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने पर इन्हे उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् रूपये 10,000 (दस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।
मीठू कश्यप उर्फ फगनू मिलिट्री प्लाटून नम्बर 16 डिप्टी कमाण्डर
माओवदी संगठन में कार्य का विवरण:- वर्ष 2008 में प्लाटून सदस्य के रूप मे भर्ती किया गया । तीन माह तक भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत मिरतुर क्षेत्र में भ्रमण किया बाद माड़ डिविजन के जाटलूर एलओएस कमाण्डर जरीना के साथ 1 वर्ष तक माड़ क्षेत्र में कार्य किया । सितम्बर 2009 को माड़ डिविजन डीव्हीसीएम रणदेर का सुरक्षा गार्ड का कार्य किया, अगस्त 2012 में कुतूल एरिया में प्रशिक्षण दिया गया उसके बाद पुनः सुरक्षा गार्ड डयूटी हेतु भेज दिया गया। सितम्बर 2012 में प्रशिक्षण उपरान्त इन्द्रावती एलओएस कमाण्डर के साथ फरवरी 2013 तक कार्य किया । मार्च 2013 में प्लाटून नम्बर 16 में सेक्शन ए डिप्टी कमाण्डर का कार्य दिया गया जहा 2015 तक कार्य किया । अगस्त 2015 में गरियाबंद विस्तार एरिया में कार्य हेतु भेजा गया । जून 2016 को वापस माड़ डिविजन में आकर प्लाटून नम्बर 16 में कार्य किया । सितम्बर 2016 सेक्शन बी का कमाण्डर बनाया गया जहां अक्टूबर 2018 तक कार्य किया । नवम्बर 2018 को 16 नम्बन प्लाटून डिप्टी कमाण्डर की जिम्मेदारी दी गई । जहां लगातार कार्य किया। संगठन में एसएलआर रायफल धारित करता था।
माओवादी घटना में शामिल
दिसम्बर 2009 को कंपनी नम्बर 01 के साथ जिला नारायणपुर थाना ओरछा क्षेत्र बटटूम में पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग की घटना में शामिल, घटना में 2 जवान शहीद हुए एवं 2 इंसास रायफल लूट लिये। 7 फरवरी 2019 को इंद्रावती एरिया में ताड़बल्ला -बोड़गा के बीच जंगल में प्रशिक्षण शिविर में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेढ़ में शामिल।










