बुखार से 7 साल की बच्ची की मौत, वाहन नहीं मिला तो कंधे पर शव लेकर चल पड़ा पिता

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की यह खबर बेहद मार्मिक है। यहां एक पिता को शव वाहन नहीं मिलने पर अपनी सात साल की बेटी का शव कंधे पर रखकर चलना पड़ा।

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी सात साल के बेटी को बुखार था। वह बच्ची को लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां बच्ची को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।

पिता ने आरोप लगाया कि नर्स के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। बच्ची के नाक से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वह बच्ची के शव को गांव ले जाने के लिए शव वाहन का पता करने लगे लेकिन लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की व्यवस्था नहीं थी।

मजबूर पिता नम आंखों से अपनी बेटी के शव को कंधे पर ही रखकर निकल पड़ा।

अपनी बेटी के शव को कंधे पर रखकर जाने का यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया है और अब यह तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *