कुत्ते को घुमाने निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत, नहाने उतरा फिर नहीं आया बाहर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक खबर सामने आ रहा है, जहां तालाब में डूबने से शुक्रवार को 15 साल के लड़के की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। तालाब देखकर उसमें कपड़े उतार नहाने के लिए उतर गया। इसके बाद बाहर नहीं निकला। यह देख उसके दोस्त ने तलाश किया, पर कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की तलाश के बाद बालक के शव को बाहर निकाला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

निकला था कुत्ते को घुमाने
सनद कुमार द्विवेदी प्रवचनकर्ता हैं। वे सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। घर में उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा प्रियांशु द्विवेदी दसवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने घर में कुत्ता पाल रखा है। प्रियांशु उसे लेकर रोज घुमाने जाता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे देवनंदन नगर में रहने वाले अपने दोस्त नितिन दास मानिकपुरी (11) के साथ कुत्ते को लेकर घूमने निकला था। नितिन ने पुलिस और परिजन को बताया कि जब दोनों सुबह कुत्ते को घुमा रहे थे। तभी वे तालाब की ओर चले गए। तालाब देखकर प्रियांशु नहाने की बात कहने लगा। फिर कपड़े उतारकर वह पचरी से गराई में कूद गया। कुछ देर तक वह बाहर नहीं निकला, तब पचरी में बैठे नितिन ने कपड़ा उतारा और उसे खोजने लगा। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

सरकंडा पुलिस की टीम ने बच्चे की तलाश करने के लिए नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे तक गोताखोर तालाब में बालक को खोजते रहे। आखिरकार दो घंटे के बाद 11.30 बजे उसके शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों के कहनेपर उसे सिम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *