रेप के आरोप में कांग्रेस सचिव गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में कांग्रेस कमेटी के सचिव को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शिकायत की थी। उसकी शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।

चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने इस केस में शुक्रवार को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया गया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस केस में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।

इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *