गर्मी बढ़ी तो स्कूलों की टाइमिंग बदली, 8 बजे की जगह सुबह 7.30 से लगेगी क्लास

रायपुर। रायपुर में चिलचिलाती धूप बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी परेशान कर रही है। इसे देखते हुए अब स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है। ताजा निर्देश के मुताबिक अब 29 मार्च से नए समय के अनुसार स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। सुबह क्लासेस अब 8 की बजाए सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। जहां दो पाली में स्कूल संचालित है, वहां प्राइमरी और मिडिल की क्लास 7.30 से 11.30 बजे और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी।

इससे पहले मार्च में टाइमिंग नहीं बदली जाती थी, आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से ऐसा किया जाता था। इधर, मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में ही पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस वजह से स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है। ये निर्देश सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

गर्मी की छुटि्टयां हुईं कम

इस बार गर्मी की छुटि्टयां कम की गई हैं। इस बार सत्र 1 मई से शुरू हो जाएगा। 14 मई तक कक्षाएं लगायी जाएंगी। 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। पिछले वर्षों में गर्मी की छुट्टी 1 मई से 15 जून तक रहती थी। 16 जून से नया सत्र शुरू होता था।

आने वाले 7 दिनों में रायपुर में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर के तापमान में आने वाले 7 दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *