गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, माह में मैनपुर पुलिस की गांजा तस्करी रोकने दूसरी बड़ी कार्यवाही

मैनपुर। मैनपुर पुलिस ने 12 किलो गांजा मादक पदार्थ की तस्करी करते गोपालगंज बिहार निवासी दो युवको को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मैनपुर पुलिस की सक्रियता के चलते इसी माह में पिछले सप्ताह 12 किलो गांजा के साथ ओढोव थाना रामूल जिला अहमदाबाद गुजरात निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद फिर दो युवक गांजा की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़े है।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे0आर0 ठाकुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर शनिवार को थाना मैनपुर को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की दो व्यक्ति बस स्टैण्ड मैनपुर के पास दो अलग अलग बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा अपने पास रखकर खड़ा है कि उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बस स्टैण्ड मैनपुर के पास मे बैठे दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ किये जो अपना – अपना नाम विकाश चौहान पिता पस्पत चौहान उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 02 मटिया थाना जिला गोपालगंज बिहार व मृत्युन्जय कुमार सिंह पिता सुरेश कुमार सिंह उम्र 22 साल साकिन खैरा टाउन थाना कुचौकोट जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला बताया जिनके पास रखे दो बैग में खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ 02 पैकेट में कुल 12 किलोग्राम गांजा पाया गया। आरोपीगण के विरूद्ध मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है ।

उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर सउनि थनवार ध्रुव, प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर, दिलीप सिन्हा एवं आरक्षक, किशन पटेल, संजय सुर्यवंशी, जयकिशन यादव, भुपेन्द्र साहु, मिथलेश नागेश, मनोज मरकाम, रविकांत ठाकुर, नरेश निषाद, गणेश आदित्य एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *