आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. और 45 लोग घायल हो गए है.बताया जा रहा है यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस चट्टान से खाई में जा गिरी. एसपी तिरुपति ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि यह बस सगाई समारोह में जा रही थी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इस दुर्घटना का शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुवावजा देने की घोषणा की.
बस जिस खाई में गिरी है, वह 50 फीट से भी ज्यादा गहरी बताई जा रही है, जिसके कारण अंधेरे में बचाव अभियान में खासी दिक्कतें आईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बचाव अभियान सुबह भी चलता रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस का संचालन प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा किया जा रहा था. बस में बराती सवार थे, जोकि अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर की तरफ जा रही थी.










