रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। एडिशनल मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी के मुताबिक सोशल मीडिया अकाउंट को रिस्टोर किया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल को घटना की सूचना दे दी गई है। रीना बाबा साहेब कंगाले इस वक्त छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं।
ट्विटर अकाउंट को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिपटो करंसी गैंग ने इसे हैक किया है। हैकर्स ने क्रिपटो से जुड़ी फोटो लगा दी है। शिखा राजपूत तिवारी ने कहा है कि ‘इसे रिस्टोर किया जा रहा है। लेकिन ट्विटर हैंडल पर जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये अभी भी हैकर्स की गिरफ्त में है और उनकी तरफ से हर सकेंड कुछ न कुछ शेयर किए जा रहे हैं।’
प्रोफाइल फोटो बदली
हैकर्स ने प्रोफाइल फोटो भी बदल दी है। क्रिप्टो करेंटी के मुद्दे पर कई ट्वीट लगातार किए जा रहे हें। अभी तक ये पता नहीं चल सका है किस देश के हैकर ने किया है। साइबर सेल के अधिकारी फिलहाल जांच में जुट गए हैं। इसके अलावा बाकी सरकारी ट्विटर हैंडल को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।










