छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने लगाई क्रिप्टो करेंसी की प्रोफाइल

रायपुर। हैकर्स के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। सोशल मीडिया अकाउंट को रि-स्टोर किया जा रहा है। इसकी सूचना एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट को दी गई है। वहां से अकाउंट को ब्लाक किया जाएगा। बता दें छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले का अकाउंट हैक किया गया है।

उनके अकाउंट को हैक कर प्रोफाइल से छेड़छाड़ किया गया है. जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिप्टो करेंसी गैंग ने अकाउंट को हैक किया है। हैकर्स ने प्रोफाइल में क्रिप्टो से जुड़ी फोटो लगा दी है। अकाउंट को रिस्टोर का काम किया जा रहा है, लेकिन ट्विटर हैंडल पर जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये अभी भी हैकर्स की गिरफ्त में है। और उनकी तरफ से हर सकेंड कुछ न कुछ शेयर किए जा रहे हैं।

हैकर्स ने बदली प्रोफाइल फोटो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का के अकाउंट को हैक कर हैकर्स ने प्रोफाइल फोटो बदल दी है। क्रिप्टो करेंसी को लेकर कई ट्वीट लगातार किए जा रहे हैं। अभी तक ये पता नहीं चल सका है किस देश के हैकर ने इसे किया है। साइबर सेल के अधिकारी फिलहाल जांच में जुट गए है। इसके अलावा बाकी सरकारी ट्विटर हैंडल को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *