रायपुर: रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में दर्दनाक हादसा हुआ है। युवती की लापरवाही से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि युवती कार चलाना सीख रही थीं। इसके लिए वह रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान आई थी। इस दौरान युवती कार से अपना नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है।
हादसे की सूचना पर सरस्वती नगर थाना क्षेत्र पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।










