जरही रेप-हत्या मामला : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

सूरजपुर। जिले में आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। दरअसल, चार दिन पहले जरही की एक 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया था. वही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. ऐसे में आज भाजपाइयों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जहां एक घण्टे के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सीबीआई जांच की मांग किए तब जाकर प्रदर्शन बंद किए. वहीं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

रामसेवक पैकरा ने कहा कि हम उस दलित परिवार के साथ खड़े हैं। जहाँ एक दलित छात्रा के साथ बलात्कार होता है और फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है. ऐसे अपराधिक को सजा दिलाने के लिए हम खड़े हैं कि उस परिवार को न्याय मिले। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, कांग्रेसी राजनीति कर रहे हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता। भाजपा का कार्यकर्ता होना कोई बुराई नहीं है लेकिन क्या किसी के अपराध किसी के मस्तिष्क में लिखा नहीं रहता। लेकिन वह राजनीति कर रहे हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता है. जबकि पार्टी के द्वारा उसे गतिविधियों के कारण हटा दिया गया…

इस केस की जानकारी देते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि छात्रा के हत्या के मामले में टीम गठित कर जांच किया जा रहा है. फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उस आधार पर आगे की कार्यवाही भी की जाएगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *