रायपुर: राजधानी रायपुर के छात्र ने ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। रियान इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं का छात्र नक्षत्र कुलश्रेष्ठ काफी तेजी से टाई की नॉट बांध सकता है और इसके लिए ही उसने ब्रावो इंटरनेशन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 4 सेकेंड में टाई नॉट को बांध कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
छात्र रायपुर के भाटा गांव अवधपुरी का निवासी है। नक्षत्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इससे पहले ये रिकॉर्ड 12 सेकंड का था जिसे उन्होने तोड़ दिया है। नक्षत्र आगे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं।










