कॉमर्शियल सिलेंडर 250 रुपए महंगा हुआ: 19 KG का सिलेंडर अब 2553 रुपए में मिलेगा

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ है। 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रुपए होगी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *