स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- बीजेपी में नहीं जाऊंगा, मेरी पांच पीढ़ियां कांग्रेस में हैं

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दो टूक कहा है कि वे बीजेपी में नहीं जाएंगे। उनकी पांच पीढ़ियां कांग्रेस में हैं। कांग्रेस के बाहर मैं सोच ही नहीं सकता। बीजेपी में जाऊंगा तो मुख्यमंत्री तो नहीं बन सकता। राजधानी में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कई बातें भविष्य के गर्भ में हैं। अब डिलीवरी क्या होने वाली है, यह पता नहीं है। राजनीति में कही गई बातें कई बार पूरी होती हैं, कई बार नहीं। सिंहदेव ने कहा कि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात होती रहती है।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देखने के संबंध में सिंहदेव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ मंं आम आदमी पार्टी (आप) को स्वीकार करना मुश्किल है। पंजाब में आप विकल्प के रूप में थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा। जीएसटी कौंसिल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। अन्य राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के स्तर पर बात होती है। 60 प्रतिशत लोगों की सहमति से प्रस्ताव पास होता है। धरने के संबंध में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आते हैं, धरना बढ़ता ही जाता है। अभी तो काफी कम हैं। अभी और बढ़ेंगे।

शराबबंदी के संबंध में उन्होंने कहा कि कठिन फैसलों में से यह एक है। अनुसूचित क्षेत्रों में शराबबंदी नहीं कर सकते। इस संबंध में टीएस से चर्चा हुई है। यह कठिन फैसला है, जिसे घोषणा पत्र में शामिल किया गया। क्रियान्वयन करना उतना ही मुश्किल है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *