पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया ढेर.. हत्या, अपहरण और डकैती में थे शामिल

असम। प्रदेश में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को ढेर कर दिया है। तीनों अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे। मारे गए तीनों अपराधी हत्या और अपहरण जैसे कई अपराधों में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार गोवालपारा पुलिस पिछले एक महीने से डकैतों और हत्या के आरोपियों के एक गिरोह पर नजर रख रही थी। जिसके बाद खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती रात करीब साढ़े आठ बजे गोवालपारा के अगिया में सुपारी ले जा रहे एक वाहन को रोका। जब वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं। फिर वाहन में सवार तीन लोगों ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में तीन डकैत घायल हो गए जिनमें से दो ने गोवालपारा सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शाहजहां अली और सुशेन अली के रूप में हुई है।वहीं, दूसरी घटना कोकराझार जिले में हुई। जहां एलएलएफबी के एक पूर्व उग्रवादी व वर्तमान में डकैतों के गिरोह का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति को चिरांग जिले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *