छत्तीसगढ़: पूर्व नेता प्रतिपक्ष और BJP पार्षद के घर में लगी भीषण आग

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक आगजनी की खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ पार्षद रिकेश सेन के वैशाली नगर स्थित घर में शनिवार रात आग लग गई। घर के अंदर से अचानक आतिशबाजी की तरह चिंगारी और पटाखे फूटने के जैसी आवाजें आने लगी। आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग को बुझाया गया।

वैशालीनगर स्थित सरकारी अस्पताल के पास ईडब्ल्यूएस- 632 मकान भाजपा पार्षद रिकेश सेन का है। मोहल्ले के लोगों ने रात साढ़े 8.30 बजे के आसपास देखा कि रिकेश के घर के बाहर लगे बिजली के मीटर के पास से चिंगारी निकल रही थी। थोड़ी ही देर में वहां आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची, आग काफी बढ़ चुकी थी।

आग से केबल जलने के चलते उसमें से चिंगारी निकलने लगी और बम फूटने जैसे आवाजें निकलने लगी। यह नजारा देख मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन निकल रही शार्ट सर्किट की चिंगारी के चलते लोग आगे नहीं गए। थोड़ी ही देर में वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बिजली का कनेक्शन काटकर आग पर काबू पाया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *