*कांग्रेस को खैरागढ़ की जनता देगी सौदेबाजी का करारा जवाब- भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा mo विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि खैरागढ़ उपचुनाव के पहले कभी याद क्यों नहीं आया कि इस क्षेत्र की जनता को अपने काम कराने के लिए राजनांदगांव जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कह रहे हैं कि उपचुनाव में कांग्रेस जीत जाती है तो 24 घंटे में खैरागढ़ जिला बन जाएगा। लेकिन जैसा की तय है कि कांग्रेस वहां हार रही है तो क्या खैरागढ़ जिला नहीं बनाया जाएगा? भूपेश बघेल अगले चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने की घोषणा भी अभी से कर दें।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि यदि कांग्रेस ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का विचार किया है तो फिर यह नया जिला शर्तों के साथ बनाने की बात क्यों की गई है? कांग्रेस की सरकार ने इसके पहले जिला बनाने की जरूरत क्यों नहीं समझी। कांग्रेस की सरकार को इसकी जरूरत उपचुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते समय ही क्यों हुई है। खैरागढ़ को इसके पहले सवा तीन साल में जिला क्यों नहीं बनाया गया? कांग्रेस यहां जीतने पर जिला बनाने की बात कह कर सौदेबाजी कर रही है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि तीन साल में भूपेश बघेल की सरकार ने खैरागढ़ को पराया समझा। वहां की जनता से बदलापुर की राजनीति की। क्योंकि जनता ने कांग्रेस को तीसरे नंबर की पार्टी बना दिया। अब उपचुनाव हो रहा है तो भूपेश बघेल को देवव्रत सिंह याद आ रहे हैं और खैरागढ़ के प्रति अचानक से प्रेम उमड़ रहा है। भूपेश बघेल बतायें कि देवव्रत सिंह ने किससे उपेक्षित होकर कांग्रेस छोड़ी थी। खैरागढ़ की जनता जानती है कि यहां कांग्रेस को जिंदा रखने वाले देवव्रत सिंह जब कांग्रेस छोड़ने मजबूर हुए तब कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ही थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *