मुख्यमंत्री बघेल ने की नेहरू स्मृति उद्यान का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरु स्मृति उद्यान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू,कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल को परिसर की पूरी जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत आकांक्षा कुमारी ने दी। उसी स्कूल की छात्रा जेनीफर एक्का ने पंडित नेहरू की लिखी किताब विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *