दो किसानों ने की आत्महत्या, एक घर के म्यार में तो दूसरा जंगल में झूलता मिला, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो अलग-अलग ग्राम पंचायत के किसानों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों किसानों के आत्महत्या करने का कारण फिलहाल अज्ञात हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम दतरेंगी के किसान रमेश वर्मा (52) ने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। रमेश वर्मा खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करता था।

वहीं ग्राम सोनवर्षा के किसान राजू कोसले खेती किसानी के साथ इटभट्टा का कार्य करता था। राजू कोसले ने ग्राम सोनवर्षा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी गई। इस पर उन्होंने बताया कि राजू कोसले स्व सहायता समूह से पांच हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके कारण आए दिन पत्नी से लड़ाई होती थी, लेकिन इसे पूर्ण कारण नहीं मान सकते, मामले में जांच की जा रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *