बाजार में युवक का हुआ कत्ल, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

रायगढ़। चक्रधर नगर थाने में हत्या के आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद आत्मसमर्पण किया है। आरोपी ने एक युवक की भरे बाजार में दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा सिंह (उम्र 30 वर्ष) अंबेडकर आवास का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक का होली के दिन नंदकिशोर पिता सहदेव भुइंयाहार (उम्र 20 साल) अंबडेकर आवास रहवासी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब से नंदकिशोर उससे रंजिश रखता था। इस बीच मंगलवार को मृतक कृष्णा बिनोद बंगाल मटन मुर्गी दुकान के पास किसी काम से आया था, आरोपी भी वहां आ पहुंचा और मृतक से विवाद करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से मृतक के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को तत्काल अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *