मितान निकला चोर, पुलिस ने किया कांट्रेक्टर कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा

दुर्ग। एक साल पहले दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत कांट्रेक्टर कालोनी हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायकर्ता हरिराम के घर हुई चोरी का आरोपी और कोई नहीं बल्कि खुद उसका मितान है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका बेटा फरार है।

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को हरिराम वर्मा निवासी कांट्रेक्टर कालोनी ने सुपेला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके घर की आलमारी में रखा सोने एवं चांदी का सामान एवं नगदी सहित दो लाख रुपए की चोरी हुई है। इस मामले में सुपेला पुलिस ने चांच की। कई महीनों की जांच के बाद भी जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने घर के करीबी लोगों पर अपनी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के दिन रात में जालबांधा राजनांदगांव से उसका मितान राजेन्द्र महाराज व उसका लड़का बाबा आए हुए थे। वह लोग रात रुकने के बाद अगले दिन अपने घर चले गए थे। पुलिस ने हरिराम के मितान व उसके बेटे के संबंध में जानकारी इकट्ठी की। पुलिस को पता चला कि दोनों ही बाप-बेटे शराबी प्रवृत्ति के हैं। जब पुलिस उनके गांव पहुंची तो दोनों घर पर नहीं मिलें।

पुलिस आने की जानकारी मिलने के बाद दोनों बाप बेटे लगातार गांव से फरार रहने लगे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जालबांधा के गांव सिंघौरी में राजेन्द्र मिश्रा उर्फ महाराज गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर उसने घर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने एक साल पहले अपने मितान के घर पर अपने लड़के अजेन्द्र मिश्रा के साथ सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम चुराए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने का हार मंगलसूत्र, कान के बूंदे, चांदी की पायल, बिछिया करधन आदि जब्त कर लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *