रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके का आज 65वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल उइके ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भी राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।











