गोहत्या के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक शख्स को कथित तौर पर गोहत्या के आरोप में कुछ गोरक्षकों ने बेरहमी से पीट दिया। बुरी तरह से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना कल देर रात करीब सवा दो बजे के आसपास की है। दिल्ली के छावला इलाके में गोहत्या के आरोप में गोरक्षकों ने एक अधेड़ उम्र के शख्स को बेरहमी से पीट दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कर ली है और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक एक फॉर्म हाउस का सुरक्षा गार्ड बताया जा रहा है, जिस पर फॉर्म हाउस में गाय लेकर आने का गंभीर आरोप भी लग रहा है।

मामले कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची छावला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अब तक करीब 5 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। मौके से पुलिस को गोवंश के अवशेष भी मिले हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *