परिवार के तीन सदस्यों की इस हालत में मिली लाश

मध्यप्रदेश। उज्जैन शहर में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मां, बेटे और पोते की हत्या कर दी गई है। बेटे और पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के पास दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इनकी पहचान राजेश नागर और उनके बेटे पार्थ नागर के रूप में हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था।

पड़ोसियों ने बताया कि पांच छह दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वा कर अंदर जाकर देखा तो पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर मिले हैं। इसके चलते पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *