गुवाहाटी: असम में जंगली जहरीला मशरूम खाने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक प्रशांत दिहिंगिया ने बताया कि जंगली मशरूम का सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इन्होंने कहा कि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
पूर्वी असम के चराईदेव, डिब्रूगढ़, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों के चाय बागान समुदाय के 35 लोगों को पिछले पांच दिनों में एएमसीएच में भर्ती कराया गया है। ये सभी मशरूम खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। भर्ती किए जाने के 24 घंटे के दौरान 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि असम में जंगली मशरूम खाने से हर साल कई लोग बीमार हो जाते हैं और उनमें से कुछ दम तोड़ देते हैं।


