10 केंद्रीय मंत्री करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा: केंद्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा

रायपुरः 10 केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। खबर है कि छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अगले 20 दिनों में 10 केंद्रीय मंत्री प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों जाकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही BJP कार्यकर्ता और कई वर्गों से भी बातचीत करेंगे। गुरुवार से केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी आकांक्षी जिला महासमुंद का दौरा करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अप्रैल को जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सुकमा, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुज राम मेघवाल बस्तर, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय बीजापुर जाएंगे।

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री देव सिंह चौहान दंतेवाड़ा, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह कांकेर , केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरबा , केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे नारायणपुर जाकर अधिकारियों की बैठक लेंगे और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *