डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार

कोडागांव। कोडागांव जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं देने से गुस्साए युवक का पत्नी के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पत्नी की पिटाई करने लगा। फिर डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। मामला जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था उस समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने शोरगुल की आवाज सुनी थी। हीरामन को भागते हुए देखा था। जिसके बाद जब लोग घर पहुंचे तो महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। जिसकी जानकारी माकड़ी इलाके का ही रहने वाले मृतिका के भाई को दी गई। फिर मृतका के भाई सूजन सिंह मंडावी ने अपनी बहन धनबति मरकाम की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूजन ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा हीरामन (35) हमेशा किसी न किसी बात पर बहन के साथ विवाद करता रहता था।

वहीं हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के बारे पता लगाया गया। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गांव के ही किसी घर में छिपकर बैठा हुआ है। जिसके बाद कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर हीरामन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि खाना देने में पत्नी ने समय लगा दिया था। इसलिए विवाद हुआ था। फिर गुस्से में डंडे से मार दिया। पुलिस ने डंडा भी बरामद किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *