पैसे डबल करने वाला ठगबाज गिरफ्तार

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में पुलिस ने पूजा-पाठ का कर पैसे डबल करने का झांसा देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को 14 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देता था। और असली नोट लेकर उसकी जगह नकली नोट थमाता था। जिले के एक युवक के साथ हुए फ्रॉड के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि वह नकली नोट कहां से लाता था इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च को कोंडागांव जिले के एक युवक जोगेंद्र नेताम (36) ने अपने साथ हुए 50 हजार रुपए के फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि कोंडागांव के मेले में उसकी दो युवकों से पहचान हुई थी। उन्होंने पूजा पाठ कर रिद्धि-सिद्धि से 2 सप्ताह में 50 हजार रुपए का 2 करोड़ करने का दावा किया और अपने जाल में फंसाया। जोगेंद्र इनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने इसे फरसगांव के पास जटायु टेकरी के पास स्थित शिव मंदिर में बुलाया। यहां पर पूजा पाठ का पूरा बंदोबस्त कर रखा था।

करीब 2 घंटे तक विशेष पूजा पाठ किए। फिर युवक से 50 हजार लिए गए। जिसके बाद उसे एक नोटों से भरा बैग लौटाया और कहा कि इसे 14 दिन के बाद खोलना। इसमें से 2 करोड़ निकलेंगे। आरोपियों के कहे अनुसार जब युवक ने 14 दिन के बाद बैग खोला तो उसमें से 50 हजार रुपए नकली नोट निकले। युवक ने आरोपियों को जब फोन लगाया तो उनका फोन बंद आया। जिसके बाद युवक को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना में की।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *