मंत्री जी के जुलूस के कारण रोक दिया गया ट्रैफिक, जाम में आठ माह की बच्ची की मौत

आंध्र प्रदेश। वीआईपी कल्चर की वजह से मासूम की मौत की घटना सामने आई है। जहां आंध्र प्रदेश की नवनियुक्त महिला एवं बाल कल्याण मंत्री उषा श्रीचरण के जुलूस के लिए कथित तौर पर ऑटो रिक्शा को रोकने पर अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण 8 महीने के बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला और बाल कल्याण मंत्री उषा श्रीचरण के विजय जुलूस के दौरान यह बड़ी दुर्घटना घटी। जब ट्रैफिक जाम में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कल्याणदुर्ग में एक 8 महीने के शिशु की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। नवजात की मौत से परिजन बेहद गुस्से में है ‌और उसने मंत्री ऊषा श्रीचरण के खिलाफ आरोप लगाया है।

8 महीने की नवजात बच्ची के माता पिता ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ऊषा श्रीचरण के विजय काफिले को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कल्याणदुर्ग में एक आटो-रिक्शा में अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गई, जिसे पुलिस ने मंत्री के विजय काफिले के कारण बीच रास्ते में रोक दिया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

इस मामले में एसपी अनंतपुर ने फकीरप्पा कागिनेली को सूचित कर कहा, ‘मंत्री का विजय जुलूस और जिस आटो में लड़की को ले जाया जा रहा था, वह 3.5 किमी दूर था और विजय जुलूस भी शाम 5:45 बजे शुरू हुआ, जबकि लड़की को शाम 7:18 बजे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी रुकावट के परिवार को तुरंत एक वैकल्पिक मार्ग पर ले जाया गया, पुलिस विभिन्न कारणों की जांच कर रही है।’

वहीं मृतक बच्ची के परिजन जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *