शूटिंग के दौरान बाइक चलाना वरुण धवन को पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) चालान कटने से सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल, कानपुर में अभिनेता वरुण धवन को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया. बिना हेलमेट के तस्वीर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन पर चालानी कार्रवाई की है. बुधवार को वरुण धवन ने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई. वहीं, गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में मूवी की शूटिंग की. शूटिंग के दौरान भी उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था. यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की गई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी.

वहीं वरुण धवन के फैंस भी उनका एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए. बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए वरुण धवन का फोटो और वीडियो इंटरनेट पर जैसे ही वायरल हो गया. बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में वरुण धवन का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है. वहीं, फर्जी नंबर प्लेट के मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस वरुण को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *