गोपालगंज: एक बार फिर न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का एक मामला बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा धर्मपुर गांव से सामने आया है, जहां के रहने वाले संतोष ने बीते दिनों फेसबुक पर खूबसूरत लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर उसे एक्सेप्ट कर लिया था। फिर कुछ ही देर में लड़की को अपना नंबर और दिल दोनों दे बैठा। लेकिन हसीना ने मोबाइल नंबर लेने के बाद उसे डर्टी वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
ब्लैकमेल कर ले लिए 15 हजार रुपये
ब्लैकमेलिंग के शिकार शख्स ने भोरे थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पूरे मामले में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद जांच कर कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि बड़हरा गांव निवासी संतोष को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, क्योंकि लड़की काफी प्रेजेंटेबल और खूबसूरत थी, संतोष ने भी फौरन इस रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच पहले फेसबुक मैसेंजर पर मामूली चैटिंग हुई और फिर अगले रोज लड़की ने संतोष को फेसबुक मैसेंजर पर ही वीडियो कॉल किया। उसके बाद न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया और 15 हजार रुपये ले लिए.।
गोपालगंज एसपी ने की ये अपील
मामूली चैटिंग के शुरू हुई बातचीत के चौथे दिन युवती ने फोन करके संतोष से 15 हजार रुपये की डिमांड की। उसके बाद पीड़ित परेशान हो गया और थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पूरे मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने मैसेंजर और वीडियो कॉल के साथ फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने की अपील की है। एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों का कभी भी सोशल साइट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें, जिन्हें आप पहचानते और जानते नहीं हैं।

