ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घर में अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, यहां ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर आया था, इस दौरान पीड़िता अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है।

घटना मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र की है जहां पर 12 अप्रैल 2022 को घर पर कोचिंग पढ़ाने के लिए पहुंचे टीचर अलोपी शंकर शुक्ला ने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया गया कि पीड़ित लड़की की उम्र महज 10 है और वह चौथी क्लास की छात्रा है।

परिजनों ने युवती को पढ़ाने के लिए आरोपी टीचर को रखा था। वहीं, पीड़ित लड़की की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने 15 अप्रैल 2022 को लालगंज थाने में तहरीर दे कर घटना के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टीचर अलोपी शंकर मिश्रा को खजुरी बाईपास चौराहे से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *