9 साल के लड़के ने किया पड़ोस की चार साल की बच्ची से रेप

ठाणे: महाराष्ट्र से 4 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां पड़ोस के ही 9 साल के लड़के दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना उल्हासनगर कस्बे की है। ठाणे थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया। घटना का पता तब चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *