BREAKING : सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी घोषित होंगे राजपत्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा देने की घोषणा की है। मंत्री शिव डहरिया की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों के अधिकारियों के लिए खुशखबरी दी है। बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री निवास में जारी है। इस बैठक में ही यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *