रायपुर में शादी समारोह में दो गुटों में जमकर विवाद, 18 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे केन्द्री गांव में 2 शादी समारोह के दौरान आधी रात को दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। आधी रात गांव में आए बारात में बारातियों के बीच हुए विवाद में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दोनों पक्षों से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना इलाके का है।

मामले की जानकारी देते हुए रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि केन्द्री में शादी कार्यक्रम हो रहा था। उनके घर में क्योंकि शादी हो रहा था तो रोड में इंगेज करके शादी कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी दौरान धमतरी जिला से एक बरात आया हुआ था जो क्रॉस करने को लेकर रोड जो कि जाम था। पहले शादी हो रहा था इसलिए रोड में जाने का रास्ता नहीं था। इस बात को लेकर के दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस मारपीट में लगभग 17 लोग दोनों पक्ष की तरफ से घायल हुए है। वही सभी घायलों को अभनपुर अस्पताल ले जाया गया और दो पक्षों के एक-एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी तो उन्हें रेफर कराया गया। दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा की धारा पंजीबद्ध कर ली गई है और मामले में जांच की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *