मेट्रो सिटी की तर्ज पर, एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण, महापौर एजाज ढेबर और विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया भूमिपूजन

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर में एक्सप्रेस वे शंकर नगर फ्लाई ओवर के नीचे के क्षेत्र को शीघ्र मेट्रो सिटी की तर्ज पर संवारने एवं उसका सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जायेगा. महापौर एजाज ढेबर ने आज शंकर नगर एक्सप्रेस वे पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा सहित पार्षद कामरान अंसारी, अमितेश भारद्वाज, जोन 3 के जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, अनुबंधित ठेकेदार श्यश केडिया सहित सम्बंधित जोन 3 अधिकारियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया.

 

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि शीघ्र ही शंकर नगर एक्सप्रेस वे फ्लाई ओवर के नीचे के क्षेत्र को मेट्रो सिटी की तर्ज पर सौंदर्यीकृत करने का कार्य किया जायेगा,कार्य को शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में सम्बंधित जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर को निर्देशित किया.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *