एडल्ट फिल्म देखा तो पत्नी पर हुआ शक, बच्चों के सामने कर दी बेरहमी से हत्या…

बेंगलुरु से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जहां पोर्न फिल्म देखने के आदी एक शख्स ने अपनी पत्नी की बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण बेहद ही हैरान कर देने वाला है। पति को शक था कि उसकी पत्नी ने पोर्न मूवी में एक्टिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के रामनगर में रहने वाला ऑटो ड्राइवर जहीर पाशा हर दिन घंटों पोर्न देखा करता था। उसे संदेह हुआ कि एक पोर्न मूवी में उसकी पत्नी ने एक्टिंग की है. इस बात को लेकर वह पत्नी से बीते दो महीनों से झगड़ा कर रहा था और उसने रविवार को अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार जहीर पाशा पोर्न फिल्में देखने का शौकीन है। करीब 2 महीने पहले उसने एक पोर्न वेबसाइट पर मूवी देखी थी। ऑटो ड्राइवर जहीर को शक था कि उस फिल्म में जिस महिला ने किरदार निभाया है वह उसकी 35 साल की पत्नी मुबीना है। फिल्म देखने के बाद ही उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की थी। हालांकि उसकी पत्नी ने इस आरोप से साफ इंकार कर दिया था। इसके बावजूद पति को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। तब से वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। 17 अप्रैल, रविवार को इस बात को लेकर फिर उसने अपनी पत्नी से झगड़ा शुरु कर दिया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जहीर पाशा ने अपनी पत्नी मुनीबा पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद घायल मुनीबा ने दम तोड़ दिया। यह पूरी दर्दनाक घटना बच्चों के सामने अंजाम दी गई।

जहीर पाशा और मुनीबा की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, उनके 5 बच्चे हैं। करीब 2 महीने पहले एक पारिवारिक आयोजन के दौरान पाशा ने अपनी पत्नी मुनीबा को पीटना शुरू किया। उस दौरान रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता कराया। तब मामले की वजह जो सामने आई वह हैरान करने वाली थी। जहीर ने रिश्तेदारों को बताया कि उसने हाल ही में एक पोर्न मूवी देखी है। उसने दावा किया कि फिल्म में मुनीबा भी थी। हालांकि, मुनीबा ने इस आरोप से इनकार किया और लोगों ने भी इसे जहीर का वहम करार दिया। मगर जहीर अपनी बात पर अड़ा रहा। वह अक्सर इस बात पर मुनीबा से झगड़ा शुरु कर देता और उसकी पिटाई करता।

करीब 20 दिन पहले भी दोनों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ था। तब जहीर ने मुनीबा की बुरी तरह पिटाई की थी, जिसकी वजह से मुनीबा को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुनीबा के पिता गौसे पाशा ने पुलिस में जाकर शिकायत भी दर्ज कराने की कोशिश की थी। मगर तब मुनीबा ने पिता को इसके लिए रोक दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रविवार की आधी रात करीब 12:45 बजे मुनीबा का बड़ा बेटा अपने नाना गौसे पाशा के घर पहुंचा। उसने रोते हुए बताया कि पिता जहीर ने उसकी मां मुनीबा को चाकू से मार दिया है। गौसे पाशा जब मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी बेटी मर चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *