बारात गई नाबालिग की हुई युवक से दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

खबर के अनुसार भाटापारा के ग्राम लेवाई से ग्राम निपानिया में बारात गई थी। इस दौरान बराती बनकर गए एक युवक ने निपनिया गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद युवक ने नाबालिग के साथ मारपीट की और फरार हो गया। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी। परिजानों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी को ग्राम लेवाई से गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *