दादी और पोते का कमरे में मिला शव, 9 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद

उत्तरप्रदेश। फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दादी और पोते का शव एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पोते का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। कमरे में नौ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोते अरविंद कुमार के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में सात लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसी आशंका है कि दादी ललिता देवी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने के बाद अरविंद ने भी आत्महत्या कर ली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि अरविंद ने दादी को मारने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद की ली जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *