रायपुर: गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कर्मचारी ने प्रिंटिंग प्रेस के संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। मामला राजधानी के गोल बाजार थाना का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी मोहम्मद दाउद खान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फूल चौक नयापारा स्थित न्यू ऐज प्रिंटर्स में प्रिंटींग प्रेस का संचालक करता है। 12 अप्रैल को दोपहर में प्रार्थी के प्रिंटींग दुकान में एक ग्राहक ने अपनी एक्टीवा वाहन को प्रार्थी के दुकान में ही काम करने वाले सारिक के घर के सामने खड़ा किया। इसी बात से सरफराज उर्फ शिब्बु नामक व्यक्ति ग्राहक से झगड़ा विवाद करने लगा। जिसकी सूचना ग्राहक ने प्रार्थी को दिया गया, तो प्रार्थी सरफराज को जाकर समझाने का प्रयास किया तो वह काफी आक्रोशीत होकर प्रार्थी को गालियां देते हुए हमारे बीच में आकर होशियारी मारता है। अपने पास रखें एक धारदार चाकू से प्रार्थी को जान से मारने की नियत से पेट में वार कर प्राणघातक हमला किया। प्रार्थी बचने का प्रयास किया तो उसके सीने में बाये तरफ चाकू लगा जिससे खून निकलने लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

