श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 11 लोगों की मौत, घायलों के लिए किया गया जिला अस्पताल में अलर्ट

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में आज मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट जाने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि आठ श्रद्धालुओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल श्रद्धालु की झुंझुनूं अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।

यह हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे स्टेट हाइवे नंबर 37 पर गुढ़ागौड़जी के पास हुआ। पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु लोहार्गल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के शिकार हुये सभी मृतक अहीरों की ढाणी तन खेतड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तत्काल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भिजवाया। वहीं जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह भी तुरंत मौके पहुंच गये। हादसे में घायलों की बड़ी संख्या देखते हुये जिला अस्पताल में अलर्ट कर दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *