इस दिग्गज क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, ICU में कराया गया भर्ती

दुबई: क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। नीदरलैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रेयान कैंपबेल को दिल का दौरा पड़ने के बाद लंदन के अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में भर्ती कराया गया है। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की वेबसाइट के मुताबिक, 50 साल के कैम्पबेल शनिवार को जब अपने परिवार के साथ बाहर गये थे तब उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।

खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग दोनों का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2016 में अपने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया था। वह 44 साल और 30 दिनों में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *