7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बंपर वेतन बढ़ोतरी तय

नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद सरकार अब कर्मचारियों के 4 अन्य भत्तों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। इन भत्तों में बढ़ोतरी पर मुहर लगते ही कर्मचारियों का वेतन बंपर हो जाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में ही 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इसके साथ ही ट्रैवल अलाउंस और सिटी अलाउंस में भी बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है। डीए में बढ़ोतरी के बाद टीए और सीए में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और डीए से होती है। यानी महंगाई भत्ता बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी का बढ़ना भी तय माना जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *