राम चरण के बाद अब Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन नंगे पैर रहकर खाएंगे सात्विक खाना

मुंबई: बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाने वाली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के हीरो जूनियर एनटीआर (Jr NTR) दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। रिलीज के 24 दिन बाद भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के लीड रोल वाली इस फिल्म ने 1000 करोड़ के क्लब में काफी पहले ही अपनी जगह बना ली थी। साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है।

जूनियर एनटीआर ने ली दीक्षा
RRR की रिलीज के बाद एक्टर राम चरण ने सबरीमाला मंदिर में दीक्षा ली थी। अब खबर हैं कि फिल्म की सफलता को देखते है हुए एक्टर जूनियर एनटीआर ने हनुमान दीक्षा ले ली है। जूनियर एनटीआर ने करीब 21 दिनों तक नंगे पैर रहने का प्रण लिया है। एक्टर का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में वो भगवा रंग का कुर्ता-पायजामा पहने, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं।

21 दिनों तक करेंगे नियम का पालन
बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर को एक मंदिर में पूजा करते और दीक्षा लेते देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हनुमान जयंती पर पूजा की थी। इसी दौरान उन्हें भगवा कपड़ों में देखा गया था। उनके ओवरऑल लुक को देखकर कहा जा रहा है कि वे धार्मिक रूप से पूरी तरह ली हुई दीक्षा का पालन कर रहे हैं| जानकारी के मुताबिक, जूनियर एनटीआर करीब 21 दिन तक नंगे पैर रहेंगे और सात्विक भोजन करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *