मशहूर निर्देशक टी रामा राव का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

चेन्नईः मशहूर निर्देशक तातिनेनी रामा राव का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार तड़के निधन हो गया। रामा राव का अंतिम संस्कार आज शाम चेन्नई में होगा।

टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

रामा राव ने 1979 में हिंदी फिल्मों में प्रवेश किया और अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, संजय दत्त, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और गोविंदा के साथ किया।उन्होंने ने अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म अंधा कानून और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक नाचे मयूरी सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था।

अनुपम खेर ने रामा राव के निधन पर ट्वीट कर अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि “फिल्म निर्माता और प्रिय मित्र टी रामा राव के निधन के बारे जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था। वह दयालु, आज्ञाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति”

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *