अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन, मलखंभ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

रायपुर: बस्तर अंचल के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ के मलखंब खिलाड़ी ने मुंबई में बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के नाम का परचम लहराया है। मलखंब खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा ने गोरेगांव जिमखाना में हुई राष्ट्रीय हैंड स्टैंड मलखंब स्पर्धा में 67 सेकंड तक मलखंब पोल पर हाथों के बल खड़े रहकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले कल्पेश सूर्यकांत जाधव के नाम यह रिकॉर्ड 30 सेकंड तक था। राकेश का नाम अब इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा अबूझमाड़ के ही दूसरे खिलाड़ी राजेश कोर्राम ने 47 सेकंड तक हैंड स्टैंड कर दूसरा स्थान हासिल किया है। बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ के मलखंब खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 40 से ज्यादा मेडल जीते हैं।

इस स्पर्धा में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ से राकेश कुमार वरदा व राजेश कोर्राम का चयन हुआ था। दोनों खिलाड़ी उन 5 खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिनका चयन देशभर के 1000 खिलाड़ियों में से हुआ। अबूझमाड़ के दोनों ही खिलाड़ियों ने देशभर में झंडे गाड़ दिए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *