बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज शाम करीब 4 बजे के आस-पास एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद बाइक समेत युवक पहिए के नीचे आ गया और 20 मीटर तक घसीटता रहा। घटना मल्हार चौकी क्षेत्र की है।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली निवासी शंकर मधुकर पिता भानूराम मधुकर (26 साल) अपने परिचित की दो महिलाओं को बाइक में लेकर मल्हार तरफ जाने के लिए निकला था। घटना शाम करीब चार बजे की है। बाइक सवार युवक और महिलाएं अभी मल्हार से पहले नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे थे। उसी समय जोंधरा तरफ से रेत लेकर आ रहे हाईवा CG 10 AS 0830 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक हाईवा को छोड़कर भाग निकला।










