छत्तीसगढ़ में युवती से गैंगरेप: नाबालिग को 3 हैवानों ने पहले पिलाई शराब, फिर बनाया हवस शिकार

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाबालिग युवती के साथ हुए सामूहिक रेप के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
13 अप्रैल को सलका गांव की एक किशोरी को सूरजपुर निवासी एक आरोपी ने बहला-फुसला कर वार्ड क्रमांक एक स्थित स्टेडियम ग्राउंड के पास लाया और अपने दो अन्य दोस्तों को भी बुला लिया जिसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी को शराब सेवन कराकर सामुहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता के बेसुध होने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जहां स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को परिजनों तक पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं फरार एक आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *