कृषि उपज मण्डी परिसर में कई पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 अप्रैल को

मुंगेली: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में 22 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:00 बजे से 03:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक एपियर उद्योग इन्डस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड, बिलासपुर के द्वारा काउन्सलर के – 02 पद, टेलीकॉलर के – 05 पद, डेवलपमेंट ऑफिसर के-10 पद एवं सोशल मीडिया ऑपरेटर के-03 पदों पर भर्ती की जायेगी।

काउन्सलर एवं टेलीकॉलर पद महिलाओं के लिए होगा और डेवलपमेंट ऑफिसर एवं सोशल मीडिया ऑपरेटर के पद केवल पुरुष आवेदकों के लिए होगा। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *